{"_id":"598dfd424f1c1b5c688b45ae","slug":"61502477634-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवस्थापना निधि से होगा शहर का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवस्थापना निधि से होगा शहर का विकास
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसडीए (सहारनपुर विकास प्राधिकरण) ने शहर के विकास का खाका तैयार किया है। इसके तहत शहर भर में अनेक सड़कों और नालों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही जगह-जगह सड़कों पर लाइटिंग, साइन बोर्ड लगाने तथा पार्कों की बाउंड्री वाल भी बनवाई जाएगी। यह तमाम कार्य अवस्थापना निधि के तहत होंगे। दो दिन पहले हुई बैठक में 29 कार्यों को हरी झंडी दी गई।
दो दिन पहले कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में अवस्थापना निधि समिति की बैठक हुई। एसडीए अधिकारियों ने सबसे पहले पिछले एक वर्ष में कराए गए 14 अलग-अलग कार्यों और उनके खर्च का ब्योरा भी पेश किया। इसके बाद शहर भर में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव कमिश्नर के समक्ष रखा। आगामी दिनों में अवस्थाना निधि से करीब 29 अलग-अलग कार्य कराए जाने हैं, जिनकी लागत भी समिति के समक्ष खोली गई। जिस प्रकार एसडीए ने विकास का खाका तैयार किया है। यदि समय से उन कार्यों को पूरा कर लिया जाता है तो निश्चित ही शहरवासियों को उसका लाभ मिलेगा।
मुख्य प्रस्तावित कार्य
- कैलाशपुर के पास देहरादून रोड पर नाले का निर्माण।
- कुम्हारहेड़ा से नौगजा पीर तक नाले का निर्माण।
- देहरादून रोड पर स्ट्रीट लगाना।
- शहर में अनेक जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाना।
- टीपीनगर से पुरानी चुंगी तक डिवाइडर का निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था करना।
- चौधरी चरण चौक से आईटीसी डाक बंगला तक सड़क का चौड़ीकरण।
- पेपर मिल रोड पर सीसी सड़क का निर्माण।
- बाबा लालदास का बाड़ा स्थित श्मशान घाट का सुंदरीकरण आदि।