फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   600 workers took charge of the cleanliness system on the Kanwar route

Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था को 600 कर्मियों ने संभाली कमान

Mon, 07 Jul 2025 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
600 workers took charge of the cleanliness system on the Kanwar route
- जिला पंचायत राज विभाग ने कांवड़ रूट पर सफाई के लिए तैनात किए कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कांवड़ मार्ग पर सफाई व्यवस्था के लिए 600 सफाई कर्मियों ने व्यवस्था संभाली है। जिला पंचायती राज विभाग ने व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। इसके साथ ही कांवड़ रूट पर पड़ने वाले 44 गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

सावन माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। इससे पहले सभी विभाग अपनी-अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें यात्रा के दौरान साफ-सुथरी सड़कें मिलें, इसके लिए पंचायती राज विभाग ने तैयारी की है। पंचायतों की मुख्य सड़कों के किनारे झाडि़यों काे काटा जा रहा है। सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है, जो दो शिफ्टों में सड़कों के किनारे सफाई व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले की 44 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जो कांवड़ यात्रा के मार्ग पर पड़तीं हैं। वहां पर भी सार्वजनिक शौचालय से लेकर अन्य स्थानों की सफाई कराई जा रही है। जहां जो भी कुछ कमी है उसे ठीक कराया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं पंचायत सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिन कर्मियों को सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें सफाई से पहले और बाद के जीयो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन
कांवड़ यात्रा के लिए पंचायती राज विभाग ने जिम्मेदारी संभाली है। सफाई कर्मियों को शिफ्ट वाइज तैनात किया गया है। कांवड़ रूट पर पड़ने वाली पंचायतों में सार्वजनिक शौचालय से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। - मोहित त्यागी, प्रभारी, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed