{"_id":"603545ff8ebc3ee921060582","slug":"60-thousand-students-will-not-get-school-dress-for-free-saharanpur-news-mrt5268591175","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार छात्रों को अब मुफ्त में नहीं मिलेंगे स्कूली पोशाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार छात्रों को अब मुफ्त में नहीं मिलेंगे स्कूली पोशाक
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकार ने अब एडेड माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को मुफ्त मिल रही यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते और मोजे की सुविधा बंद कर दी है। इससे जनपद में 60 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं।
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत कक्षा आठ तक शिक्षा मुफ्त है। सरकार आठवीं तक के विद्यार्थियों को साल में दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते और मोजे, किताबें मुहैया कराती है। शुरुआत में यह व्यवस्था केवल परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लागू थी। मगर सत्र 2016-17 से यह सुविधा माध्यमिक विद्यालयों में भी शुरू की गई थी। मगर सत्र 2018-19 में केवल एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिल रही इन सुविधाओं में कटौती कर दी गई। 2018-19 में एक किस्त आने के बाद सरकार ने दूसरी किस्त का पैसा नहीं भेजा। इसके बाद सत्र 2019-20 में एडेड माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए कोई पैसा जारी नहीं किया गया। इससे जनपद में करीब 60 हजार विद्यार्थी और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं।
-------
पैसे के लिए भटक रहे प्रधानाचार्य
सत्र 2018-19 में अचानक की गई कटौती से विद्यालय प्रभावित हुए हैं। बच्चों को सत्र 2017-18 की तरह सभी चीजें उपलब्ध करा दी थीं। शासन ने 2018-19 में आधा बजट नहीं भेजा। इसकी वजह से विद्यालयों का पैसा फंस गया। अब प्रधानाचार्य पैसे के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। सोमवार 22 फरवरी को भी नानौता के किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
-------
बाकी जगह मिल रही सुविधाएं
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, एडेड प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मुफ्त यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते, मोजे, किताब आदि की सभी सुविधाएं अब भी जारी हैं। एडेड माध्यमिक विद्यालयों के आठवीं तक के बच्चों को केवल किताबें और मिड-डे मील अभी मिल रहा है।
-------
एडेड माध्यमिक विद्यालयों के आठवीं तक के बच्चों को कई साल तक यूनिफॉर्म, जूते, मोजे स्कूल बैग मुफ्त दिए गए हैं, मगर सरकार ने कुछ समय पहले एक आदेश जारी किया था, जिसमें एडेड माध्यमिक विद्यालयों में सुविधा बंद करने की बात कही गई थी।
धर्मेंद्र सिंह, लेखाकार (बेसिक शिक्षा)