{"_id":"5c38e158bdec22736354fc4f","slug":"51547231576-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत
सहारनपुर। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में दो से नौ जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्कूल कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जूनियर वर्ग में सहारनपुर उप विजेता रहा है। लौटने पर पदक विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा स्वागत किया गया।
टीम मैनेजर रहे एसडी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक प्रवीण चौधरी ने बताया कि बालक वर्ग में एसडी इंटर कॉलेज के संजय ने रजत और गौरव ने कांस्य पदक जीता। बालिकाओं में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की नेहा ने रजत और निशा, रश्मि ने कांस्य पदक हासिल किए। गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजली ने रजत और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की भूमिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जवार हायर सेकेंड्री स्कूल की सीमा कांस्य पदक जीतने में सफल रही। कुल 18 पदक सहारनपुर के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने जीते। लौटने पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय रविदत्त, उत्तर प्रदेश कुराश संघ के सचिव विक्रांत कुमार, संतोष, बलविंदर कौर, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, सुबोध, अफजाल, सोनिया, रेनू, राजकुमार, निकुंज चौधरी आदि ने खिलाड़ियों का स्वागत किया और बधाई दी।