{"_id":"5b6b3b6c4f1c1b8d6e8b4cd9","slug":"51533754220-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति की बाइक में डीसीएम से लगी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति की बाइक में डीसीएम से लगी टक्कर, महिला की मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। मोटरसाइकिल पर हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे दंपति को पीछे से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीएम चालक घटना के बाद डीसीएम लेकर मौके से फरार हो गया।
बुधवार को अंबाला कैंट के पूजा विहार निवासी अमित सैनी (26 वर्ष) पुत्र सतपाल सैनी अपनी पत्नी ज्योति (25 वर्ष) के साथ बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहा था। जब दंपति शाम लगभग पांच बजे अंबाला रोड पर रविदास आश्रम के समीप पहुंचा उसी समय हरियाणा की ओर से आ रहे एक डीसीएम तेजी से गुजरी और आगे निकलने के प्रयास में दंपति की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और दंपति सड़क पर गिर पड़े। ज्योति डीसीएम केे नीचे आकर कुचल गई, जबकि अमित भी डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम में लगे डीजे पर कांवड़ियों की टोली नाचते हुए जा रही थी। डीसीएम चालक महिला को कुचलते हुए रुकने की बजाय तेजी से भाग गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला के शव को जिला अस्पताल भिजवाया तथा अमित को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में घायल की जानकारी के लिए सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घायल युवक से उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेकर हादसे की सूचना दी गई है।