फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा दु:खी:जयंत

भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा दु:खी:जयंत

Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार में किसान सबसे ज्यादा दु:खी:जयंत
नकुड़ (सहारनपुर) । रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसानों की आय दोगुना करने का दावा करने वाली बीजेपी के राज में किसान सबसे ज्यादा दु:खी है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में भारी वृद्धि करके किसानों की रीढ़ तोड़ने का काम किया है। इसके विरोध में रालोद पूरे प्रदेश में आगामी 12 अगस्त को सभी बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद के पोल खोल-हल्ला बोल अभियान के तहत नकुड़-गंगोह रोड पर स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम जयंत चौधरी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार उद्योग पतियों के लिए काम रही है। केंद्र सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। रालोद ही एकमात्र किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। बीजेपी की केंद्र सरकार ने किसानों को लुभाने के लिए एमएसपी बढ़ाकर चुनावी शिगूफा छोड़ा है। केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुणा करने का झूठा वादा सत्ता पर कब्जा तो कर लिया, लेकिन सरकार के पास किसानों की आय दोगुणा करने की कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि खाद, डीजल व कीटनाशकों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार चीनी और दाल विदेशों से आयात कर रही है। ऐसे में किसानों को समर्थन मूल्य कैसे मिलेगा। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। किसानों की आय नहीं बढ़ी, लेकिन दो बार बिजली की दरों में इजाफा कर दिया गया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन मासूम बच्चियों के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं से जनता दहशत में है और बीजेपी अपने विभिन्न संगठनों के द्वारा सोशल मीडिया पर अपना महिमा मंडन करा रही है। कहा कि रालोद आगामी 12 अगस्त को बिजली की बढ़ी दरों के विरोध में पूरे प्रदेश के बिजलीघरों पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का जोरदार स्वागत किया। संचालन प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह ने किया। जिलाध्यक्ष राव केसर, सतपाल वर्मा, अशरफ चेयरमैन, वसीम चौधरी, भोपाल गुर्जर, राममेहर गुर्जर, चौधरी विक्रम सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, हाजी सलीम, नीरज पूनिया, पंकज चौधरी, अरविंद बाधी व संजीव प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed