{"_id":"5b50dbcc4f1c1b46748b5e0d","slug":"51532025804-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन चैम्पियनशिप के लिए अमनदीप और प्रिंस का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन चैम्पियनशिप के लिए अमनदीप और प्रिंस का चयन
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उजबैकिसतान के तासकंद शहर में 22 से 24 जुलाई तक आयोजित होने वाली बेलट रेसलिंग एशियन चैंपियनशिप में सहारनपुर के अमनदीप यादव और प्रिंस चौधरी का भारतीय टीम में चयन हुआ है।
अमनदीप यादव को 90 किलोग्राम और प्रिंस का 73 किलोग्राम भार वर्ग में चयनित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, कुश्ती कोच प्रवीण कुमार यादव, प्रवीण चौधरी, जयेंद्र कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, लेबर कॉलोनी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मलिक ने तिलक लगाकर दोनों खिलाड़ियों को विजयश्री का आशीर्वाद देकर रवाना किया। भोपाल प्रधान, योगेश कुमार, दिनेश जायसवाल, ओम सिंह, बबीता चौधरी, गौरव कपिल, अनिरूद्घ सैनी, विकास भारती, रमेश यादव, संजय यादव, सुषमा मलिक, मानसी चौधरी, दीपांशु, वैभव, ध्रुव सैनी, विशाल मौजूद रहे।