{"_id":"5b1433dc4f1c1bb36e8b606e","slug":"51528050652-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने एक यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई ना होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति संयोजक पंकज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने धरना दिया। कमलेश तिवारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 24 जून को बेहट में महापंचायत की जाएगी। आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन हिंदू छात्रों का उत्पीड़न करता है। अध्यक्ष विरेंद्र गुर्जर, सह संयोजक रणदीप पुंडीर, विकास त्यागी ने कहा कि 17 अप्रैल को दिन-दहाड़े यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपहरण किया था। आरोपियों के खिलाफ आज तक कार्रवाई नहीं हुई। ठाकुर सुरेंद्रपाल, आशीष रोड ने कहा कि यूनिवर्सिटी में धर्म के आधार पर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कपिल मोहड़ा, सचिन गुर्जर, गजराज राणा, साहब सिंह पुंडीर, विक्की पंडित, प्रदीप सैनी, सागर सैनी, कान्हा राणा, आलोक कुमार, विपिन खटाना, गौतम चौधरी मौजूद रहे।