{"_id":"5b0da3c54f1c1bda6e8b5481","slug":"51527620549-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग
Updated Wed, 30 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग
सहारनपुर। छह माह से रद्द चल रही सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने कहा कि ट्रेन रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूथ कांग्रेस कमेटी के नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्चित जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अर्चित जैन ने कहा कि जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन छह माह से रद्द चल रही है, जिससे सहारनपुर से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों की मुश्किल बढ़ गई है। दिल्ली की ओर जाने के लिए सुबह सात से शाम चार बजे तक कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है। उन्होंने ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कराए जाने की मांग की। प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, सौरभ धीमान, चौधरी मुजफ्फर अली, अरविंद पालीवाल, विनोद कुमार, राकेेश वर्मा, इसरार मलिक, अमित कांबोज, इंद्र कपूर, सलमान, गुलफाम मलिक, संदीप कांबोज, अशोक शारदा मौजूद रहे।