फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन

Tue, 27 Mar 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों का धरना प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। घंटाघर स्थित विद्युत निगम कार्यालय के परिसर में कर्मचारियों और अधिकारियों ने निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को पूरी तरह से कार्य का बहिष्कार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ा राजस्व लेकर नगरों और गांवों में विकास कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से लेकर बिलों की रिकवरी तक में बेहतर परिणाम के बावजूद सरकार साजिश के तहत औद्योगिक घरानों का लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण करना चाह रही है। इससे प्रदेश की जनता का शोषण होगा तथा प्रदेश के अंदर शिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर से वंचित रखने का कार्य सरकार कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति ने आगरा एवं ग्रेटर नोएडा जिनकी विद्युत आपूर्ति निजी कंपनियों द्वारा की जा रही है। उनका पिछले पांच वर्षों का लेखा जोखा उपलब्ध कराया जाए। सरकार श्वेत पत्र जारी करे तथा जनता की राय के बाद ही सहमति बनाकर निर्णय दे। उन्होंने कहा कि निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया जाता है तो संयुक्त संघर्ष समिति अंतिम चरण तक आंदोलनरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने की और संचालन आरपी भटनागर ने किया। प्रदर्शन करने वालों में जीसी झा, रविंद्र गुप्ता, वीके शर्मा, सुरेंद्र कुमार, सुशील गर्ग, एके वर्मा, ओमप्रकाश, अनिल अरोड़ा, अभिषेक कुमार, पवन कुमार, मधुर वर्मा, जवाहर सिंह, नरेंद्र कुमार, एके शर्मा, राम आशीष कुशवाहा, संदीप कुमार, रंजीत सिंह, आईए सिद्दिकी, सुनील मखीजा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed