फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इस्लाम धर्म स्वीकार करें हिंदू समाज के लोग: उलमा

इस्लाम धर्म स्वीकार करें हिंदू समाज के लोग: उलमा

Tue, 20 Mar 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
इस्लाम धर्म स्वीकार करें हिंदू समाज के लोग: उलमा
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद(सहारनपुर)। अखिल भारतीय हिंदू महासभा अलीगढ़ में हिंदू नववर्ष के मौके पर हवन यज्ञ कर एक विवादित कलेंडर जारी किया गया। जिसमें मुस्लिम के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का मदीना समेत अन्य धार्मिक स्थलों को हिंदू देवी देवताओं का स्थान बताते हुए मुसलमानों से हिंदू सनातन धर्म में वापसी करने को कहा गया है। इस पर देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए हिंदुओं को ही इस्लाम धर्म कबूल करने की सलाह दे डाली।

मदरसा दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि इस अंदाज के जितने भी विवादित बयान हिंदुस्तान में आते हैैं ये सोची समझी साजिश के तहत दिलाए जाते हैं, जबकि जमीनी हकीकत से इसका कोई ताल्लुक नहीं होता। अगर इस तरह के लोगों को अकेले बुलाकर पूछा जाए तो वो अपने दिल पर हाथ रखकर इस हकीकत से इंकार कर देगा। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूर्वज हिंदू थे तो इस्लाम में कोई ना कोई खूबी तो होगी जो हिंदुस्तान में कम से कम 22 करोड़ मुस्लिम आबादी है और तुम्हारे पूर्वजों ने इस्लाम की खूबियों को कुछ तो समझा होगा इसलिए हम तुम में वापस हों और तुम इस्लाम की खूबियों को पूर्वजों से समझ कर इस्लाम धर्म स्वीकार करो। कलमा पढ़कर इस्लाम के अमन और पीस फुल प्रोग्राम, हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब, एकजुटता व इस्लाम की साफ नीति को सबके सामने रखें। मौलाना सालिम अशरफ ने कहा कि इस प्रकार के जितने भी बयान होते हैं वो इन लोगों के दिवालियापन का सबूत है। ऐसे लोगों को ऋषि मुनि या किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed