{"_id":"5a395ee44f1c1bce408be19b","slug":"51513709284-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गन्ना तौल बंद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गन्ना तौल बंद, किसान परेशान
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौली कदीम (सहारनपुर)। दो दिन से गन्ना क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि एक तो उन्हें गन्ने की पर्चियां ही बहुत कम भेजी जा रही हैं। वे भी तौल बंद होने से तीसरे दिन रद्द कर दी जाती है।
क्षेत्र के गांव टोडरपुर में संचालित शेरमऊ की चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर पिछले दो दिनों से गन्ना तौल न होने से किसान परेशान हैं। कंपकंपाती सर्दी में किसान सुबह से शाम तक तौल होने के इंतजार में बैठने को बाध्य हो रहे हैं। किसान ब्रिजेश कांबोज, अवनीश, रणजीत सिंह, सुंदरलाल, योगेंद्र सिंह, बिजेंद्र, अफजाल, इरशाद, अहसान, अयूब हसन आदि का कहना है कि कंपकंपाती सर्दी में वे पिछले दो दिनों से वे क्रय केंद्र के अपने गन्ने को लेकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुबह को आओ तो चौकीदार दोपहर में तथा दोपहर में आओ तो शाम को तौल चालू कराने की बात कहता है। इस चक्कर में दो दिन से तौल नहीं हुई।
उधर, शेरमऊ मिल के गन्ना सुपरवाइजर प्रियांश ने बताया कि दो दिन पूर्व ही तौल क्लर्क इस क्रय केंद्र पर नियुक्त हुआ था। अचानक मिल अधिकारियों ने उसका ट्रांसफर कर दिया। नए क्लर्क के आते ही मशीन खराब होने से किसान को परेशानी हुई है। मशीन ठीक होते ही तौल शुरू कराई जाएगी। उधर, गन्ना सचिव बेहट समिति एसपी सिंह का कहना था कि तौल बंद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। गन्ना पर्ची रद्द होने पर दोबारा समिति में पर्ची जमा कराने के बाद गन्ना कलेंडर की स्थिति के अनुसार पर्ची मिलेगी।