{"_id":"5a2c2c724f1c1bd1408bc0d3","slug":"51512844402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की दर बढ़ाकर भाजपा ने दिखाई पूंजीवादी मानसिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की दर बढ़ाकर भाजपा ने दिखाई पूंजीवादी मानसिकता
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। सपा के गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार आमजन व किसान विरोधी है। भाजपा ने बिजली के दामों में अंधाधुंध बढ़ोतरी करके अपनी पूंजीवादी मानसिकता का परिचय दिया है।
शनिवार को बांदूखेड़ी गांव में हुई पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नाम पर जनता को गुमराह कर सत्ता में आई भाजपा सरकारों को आम आदमी व किसानों की कोई चिंता नहीं है। कहा कि जनता नोट बंदी व जीएसटी की मार से अभी तक उबर नहीं पाई थी कि सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर आम नागरिक की कमर तोड़ने का काम किया है, जिसके लिए जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। आगामी चुनावों में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि सपा किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगी। चेतावनी दी कि उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान गौतम, प्रवीण बांदूखेड़ी, गुलशन प्रधान, आकाश, सेठपाल सिंह, हनीफ, पोपली, ओमबीर सिंह, महावीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रोहित तोमर, लक्ष्य, सुधांशु, आशीष चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।