फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   निकाय चुनाव के बाद लगेगा बिजली का जोरदार झटका

निकाय चुनाव के बाद लगेगा बिजली का जोरदार झटका

Fri, 01 Dec 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के बाद लगेगा बिजली का जोरदार झटका
सहारनपुर। निकाय चुनाव के बाद लोगों को नए बिजली बिल का जोरदार झटका लगेगा। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी की है। आयोग ने नया टैरिफ जारी कर नई दरों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद ही विद्युत नियामक आयोग ने लोगों को बिजली का जोरदार झटका दे दिया है। नियामक आयोग ने टैरिफ में संशोधन कर नया टैरिफ जारी कर दिया है। नए टैरिफ के अनुसार शहरी लोगों के बिजली की दरों में लगभग 50 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि होगी, जबकि शहरी व्यवसायिक रेट में 30 पैसे तक की वृद्धि की जा रही है। शहरी व्यवसायिक फिक्स चार्ज भी 100 रुपये बढ़ाकर 300 कर दिया गया है।
विज्ञापन

देहात इलाके में बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गई है। ग्रामीण क्षेत्र की अनमीटर्ड उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज 180 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह कर दिया गया है। ग्रामीण इलाके में बत्ती पंखे का प्रति यूनिट चार्ज 1.70 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। ग्रामीणों के कामर्शियल अनमीटर्ड का प्रतिमाह का फिक्स चार्ज भी अब 600 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। कुछ पावर भी बढ़ाई गई है। 100 की बजाय 150 बीएचपी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं पर पड़ेगा आर्थिक बोझ
नए टैरिफ प्लान से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। शहरी जन सामान्य परिवार वाले घर में लगभग 300 यूनिट तक का बिजली का खर्च है। ऐसे में लगभग 150 रुपये बिल अधिक आएगा। देहात में तो लगभग दो गुना बिजली का बिल आएगा। देहात में 300 यूनिट खर्च करने पर 510 रुपये तक का अतिरिक्त बिल बढ़ जाएगा। उसे अब 1350 रुपये का बिल जमा करना पड़ेगा। अभी तक 100 यूनिट तक खर्च करने वाले उपभोक्ता को बिल सिर्फ 180 रुपये देना पड़ रहा था। अब 300 रुपये बिल हो गया जबकि 300 यूनिट खर्च करने वाले

शहरी उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ
नए रेट(प्रति यूनिट) पुराने रेट (प्रति यूनिट)
150 यूनिट -- 4.90 रुपये 4.40 रुपये
151-300 यूनिट - 5.40 रुपये 4.95 रुपये
301-500 यूनिट - 6.20 रुपये 5.60 रुपये
501 यूनिट से अधिक - 6.50 रुपये 6.20 रुपये
---। शहरी व्यवसायिक उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ
-। 300 यूनिट तक 7 रुपये प्रति यूनिट किया गया है। पहले 6.40 रुपये था
-। 301 से अधिक पर 8 रुपये प्रति यूनिट का चार्ज लगेगा। पहले 7.75 रुपये था।
ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नया टैरिफ
नया रेट (प्रति यूनिट) पुराने रेट (प्रति यूनिट)
100 यूनिट - 3.00 रुपये 1.80 रुपये
101-150 यूनिट - 3.50 रुपये 2.50 रुपये
151- 300 यूनिट 4.50 रुपये 2.80 रुपये
बिजली बढ़ी है तो फिक्स चार्ज और रेट बढ़ाने पड़ेंगे
अधीक्षण अभियंता आरके सिंह एवं वीके शर्मा का कहना है कि अभी जारी किए गए रेट प्रस्तावित हैं। बिजली पहले से काफी महंगी खरीदी जा रही है। देहात में पहले 8 घंटे की सप्लाई थी जो अब 18 घंटे हो गई है। शहर में 15-16 घंटे से सप्लाई बढ़ाकर 22 से 24 घंटे कर दी गई है। इसलिए बिजली के रेट संशोधित किए जा रहे हैं। अभी आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed