फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अजान होने पर पीएम मोदी का भाषण रोकना सराहनीय: उलमा

अजान होने पर पीएम मोदी का भाषण रोकना सराहनीय: उलमा

Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अजान होने पर पीएम मोदी का भाषण रोकना सराहनीय: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। गुजरात के नोसारी में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अजान होने पर भाषण रोकने का देवबंदी उलमा ने स्वागत करते हुए इसकी सराहना की है। उलमा का कहना है कि किसी भी धार्मिक व्यक्ति को ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन

तंजीम उलमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि जानकारी मिली है कि गुजरात में चुनावी सभा के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजान होने पर अपना भाषण बंद कर दिया। यह अच्छी बात है और सभी को इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होने के साथ साथ एक धार्मिक इंसान भी हैं और सभी को उनके जैसा होना चाहिए। साथ ही कहा कि सभी को चाहिए कि दूसरे मजहबों का सम्मान करें। ताकि मुल्क में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही मौलाना नदीमुलवाजदी ने आगरा में हिंदू जागरण मंच द्वारा मुस्लिम लड़कियों से शादी करने के लिए हिंदू लड़कों को तैयार करने के मामले में कहा कि इस तरह की चीजें मुल्क और उसमें रहने वाले अलग अलग धर्मों के लोगों को बांटने का काम करती हैं। हिंदू जागरण मंच हो या कोई और संगठन सभी को चाहिए कि वह मुल्क की तरक्की की दिशा में काम करें और ऐसा कामों से बचें जिससे यहां रहने वाले लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी होती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed