फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   480 patients in camp at CHC

480 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

Sun, 19 Nov 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 19 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
480 patients in camp at CHC
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर मंे पंजीकरण कराते रोगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 480 मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से मरीजों का नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गई। 
विज्ञापन


मेडिकल शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने रिबन काटकर किया। इसके बाद चिकित्सकों ने ओपीडी कक्षों में बैठकर नगर एवं देहात से पहुंचे मरीजों का परीक्षण किया। सुबह से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 480 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन


28 मरीजों का ब्लड टेस्ट भी किया गया।  कैंप में देवबंद नगर के अलावा गुनारसा, गुनारसी, इमलिया, ठोकरपुर, बहादरपुर, लखनौती, कुलसत, अंबेहटा शेख, शुगर मिल कॉलोनी, हाशिमपुरा, कासिमपुरा, बास्तम, साखन खुर्द आदि गांवों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे महिला, पुरुषों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में डॉ. मनु तनेजा, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रियंका चौधरी, आयुष चिकित्सक डॉ. हिमाद्री सिंह, डॉ. अजीम खान, एकता रजावत, फार्मेसिस्ट संजय शर्मा और सुमनलता ने अपनी सेवाएं दी। 

अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास को सराहा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्राज सिंह ने अमर उजाला फाउंडेशन के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंप समाज हित में कारगर साबित होते हैं। गरीब लोगों को इन शिविरों से लाभ मिलता है।

क्योंकि इस महंगाई के दौर में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं लेने में गरीब लोगों को कठिनाई आती है। अमर उजाला की तरह अन्य समाजसेवी एवं व्यापारियों संगठनों को इस तरह के कैंप लगाने चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन ने सीएचसी के चिकित्सकों को बधाई के पात्र बताया है। 

मोबाइल वैन रही मौजूद
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मरीजों की जांच के लिए मोबाइल वैन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सीएचसी प्रांगण में मौजूद रही, जिसके द्वारा मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गई। 

शिविर को मरीजों और उनके तीमारदारों ने सराहा
देवबंद के मौ. अनस और मौ. अख्तर ने बताया कि सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की है। पुष्पा, प्रवेश और माया कहती हैं कि सीएचसी में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लगाए गए कैंप में जहां चिकित्सकों ने तसल्लीबश उपचार किया, वहीं फाउंडेशन ने नि:शुल्क दवा देकर सराहनीय कार्य किया है।


पहली बार उन्हें अमर उजाला के नि:शुल्क कैंप में इलाज कराने का मौका मिला है। अब्दुल मलिक, जुबैर और विश्वनाथ गौतम ने कहा कि उन्हें शनिवार की सुबह अमर उजाला समाचार पत्र में खबर पढ़कर नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगने की जानकारी मिली थी।

जिसका उन्होंने लाभ उठाया है। पंडित सतेंद्र शर्मा, नीरज त्यागी, रिंकू, नौशाद और अरविंद ने कहा कि कैंप में चिकित्सकों ने जांच कर निशुल्क दवाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed