{"_id":"5cd9b105bdec22072a552e9f","slug":"41557770501-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरासत पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
सहारनपुर। शोभित विश्वविद्यालय के सहारनपुर विरासत अनुसंधान केंद्र की ओर से विश्व विरासत दिवस पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
सोमवार को अंबाला रोड स्थित केएलजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना से किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में केएलजी स्कूल की प्रज्ञा शर्मा ने प्रथम, चिलकाना के नवजनोदय इंटर कालेज के मोहम्मद दानिश ने द्वितीय और आशु धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रितिका सैनी, श्वेता वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में एमआरएस मेमोरियल स्कूल की नगमा ने प्रथम, नवजनोदय इंटर कालेज की भारती ने दूसरा और सरस्वती पब्लिक स्कूल की रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राधिका चौहान और निखिल कर्णवाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। व्हाट्सअप कैटेगरी में श्वेता आर्य प्रथम, पारस द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में अक्षरा उपाध्याय प्रथम स्थान पर रहीं।
शोभित विश्वविद्यालय के सहारनपुर विरासत अनुसंधान केंद्र के समन्वयक राजीव उपाध्याय यायावर ने कहा कि जनपद का बड़ा ही गौरवशाली इतिहास रहा है। इतिहास की कड़ियों को जोड़कर अपने ऐतिहासिक महत्व को पुनर्स्थापित करना होगा। डॉक्टर डीसी अग्रवाल ने कहा कि इतिहास हमें कला का विकास समझने में सहायक साबित होता है। विरासतों पर चित्रित चित्र और वहां बने स्थापत्य तत्कालीन समय का दर्पण होता है। शोभित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉक्टर महीपाल सिंह, मैनेजर वाईके गुप्ता, प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी आदि ने भी विचार रखे। संचालन शालिनी शैली ने किया। भूपेंद्र चौहान, अनिल कुमार, अमरजीत कौर, विनेश त्यागी, अंकुर शर्मा आदि मौजूद रहे।