{"_id":"5c3cdc36bdec2273a83b8cfe","slug":"41547492406-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने बकाएदार उपभोक्ताओं को भेजे गए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने बकाएदार उपभोक्ताओं को भेजे गए नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम द्वारा सरचार्ज समाधान योजना में 15 दिन बीतने पर भी पंजीकरण कराने के लिए बकाएदार नहीं पहुंचे तो विद्युत निगम ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए। जिसमें चेतावनी दी गई कि बकाया तुरंत जमा नहीं किया तो कनेक्शन भी कटेगा और जुर्माना भी लगेगा। नोटिस मिलने के बाद उपभोक्ता कार्यालय में पहुंच रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में विद्युत निगम के उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में ही विद्युत निगम का लगभग 25 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसको वसूल करने के लिए विद्युत निगम द्वारा सरचार्ज समाधान योजना भी शुरू की गई। लेकिन अधिकांश उपभोक्ताओं द्वारा लगभग 15 दिन बीत जाने पर भी पंजीकरण नहीं कराया तो विद्युत निगम ने चेतावनी देनी शुरू कर दी। सिर्फ 31 जनवरी तक ही पंजीकरण किया जाना है। ऐसे में विद्युत निगम ने नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण नहीं कराया गया तो फिर उनके बकाया होने पर कनेक्शन काटा जाएगा, कोई छूट नहीं मिलेगी और जुर्माना लगाया जाएगा। बकाएदारों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।
विद्युत निगम द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद लोग नोटिस को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि अभी काफी समय है, फिर भी नोटिस भेज दिए हैं।
विज्ञापन
इस मामले में अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि नोटिस भेजने का उद्देश्य योजना का शीघ्र लाभ दिलाना है। समय के बाद किसी को भी कोई रियायत नहीं दी जा सकेगी।