{"_id":"5b48f2e64f1c1b4f748b4764","slug":"41531507430-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग जोन के लिए नगरायुक्त ने देखी साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग जोन के लिए नगरायुक्त ने देखी साइट
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर में वेंडिंग जोन बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने वेंडिंग जोन बनाने के लिए शहर की तीन साइट का दौरा किया। नगर निगम सूत्रों की मानें तो नगर निगम इसी महीने वेंडिंग जोन पर काम शुरू करने वाला है।
अतिक्रमण शहर की प्रमुख समस्याओं में से एक है। इस अतिक्रमण में रेहड़ियां भी शामिल हैं। शहर की सड़कों से रेहड़ियों केे हटाने के लिए नगर निगम ने शहर में जगह-जगह वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने वेंडिंग जोन के लिए जगह भी चिन्हित की हुई हैं। शुक्रवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह राकेश टाकीज के पीछे खाली पड़ी नगर निगम की जमीन, जुबली पार्क और डीआईजी आवास क्षेत्र में पड़ी जमीन का दौरा करने पहुंचे। नगरायुक्त ने बताया कि वेंडिंग जोन के लिए पैसा आ चुका है। रेहड़ियों और ठेलों को शहर की सड़कों से हटाकर वेंडिंग जोन में जगह मुहैया कराई जाएगी। जिसका नगर निगम किराया वसूलेगा। इससे एक ओर जहां सड़कों खुली होंगी, वहीं नगर वासियों को भी एक जगह पर तमाम सामान मिल सकेगा।