{"_id":"5b3bc69b4f1c1b77468b4695","slug":"41530644123-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की मंगलवार को हुई बैठक में प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए मनमानी के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। साथ ही संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद की बहाली की मांग की।
प्रांतीय संयुक्त सचिव मंसूर अहमद और मंडलाध्यक्ष संदीप कुमार सैनी ने प्रबंध समितियों पर शिक्षकों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही वित्त एवं लेखाधिकारी पारसनाथ पर भी स्थानांतरण के बावजूद कुर्सी पर जमे रहने का आरोप लगाया गया। जिलाध्यक्ष रमेशचंद सैनी और महामंत्री लोकेश चौधरी ने कहा कि प्रबंध तंत्र शिक्षकों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जिला कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा और रोहित रोड ने प्रबंध समितियों के द्वारा की जा रही शिक्षकों के निलंबन की कार्रवाई को नियम विरुद्घ करार दिया। एरियर को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में शिवचरण शर्मा, आदित्य चौधरी, अखिलेश कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, विनोद काम्बोज, प्रमोद त्यागी, रामभज शर्मा, अमित यादव, विक्रम सैनी, विनोद धीमान आदि मौजूद रहे।