{"_id":"5a58ff154f1c1bee408b4778","slug":"41515781909-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता चुनाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिशा निर्देश लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता चुनाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिशा निर्देश लिए
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारिता चुनाव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिशा निर्देश लिए
सहारनपुर । सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संगठन को मजबूत करने और सहकारिता चुनाव की तैयारियों के लिए अहम दिशा निर्देश प्राप्त किए। सपा जिलाध्यक्ष ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंटकर जिले में पार्टी की स्थिति और सहकारिता चुनाव आदि के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जहां पार्टी को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया वहीं सहकारी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति से भी अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सहकारिता के होने वाले चुनावों में जिताऊ और मजबूत प्रत्याशियों को ही चुनाव मैदान में उतारा जाना चाहिए, क्योंकि इस चुनाव में जीत लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार ही चुनाव लड़ाया जाएगा।