{"_id":"5a58ff124f1c1b41028b473a","slug":"41515781906-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ड्रस इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ड्रस इंस्पेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। जिसे जिलाधिकारी पीके पांडे ने कार्रवाई के लिए शासन को भेज दिया है।
बता दें कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग इंस्पेक्टर अनामिका अंकुर जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार को सौंप दी। एसोसिएशन ने आरोप लगाया था कि ड्रग इंस्पेक्टर दवाइयों की दुकानों के लाइसेंस बनाने सहित अन्य मामले में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि नई दुकान या स्थान परिवर्तन जैसे मामलों में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन आरोप लगाया था कि जिले में फर्जी मेडिकल स्टोर सुविधा शुल्क लेकर संचालित कराए जा रहे हैं। एसोसिएशन ने अपनी शिकायतों के पक्ष में कुछ पत्रावलियां भी जांच के दौरान पेश की। सूत्रों के अनुसार जांच में कई आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई शासन को भेज दिया है।