{"_id":"5a4a7cf74f1c1b35338b5e9f","slug":"41514831095-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर मां शाकंभरी के दरबार में लगाई हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर मां शाकंभरी के दरबार में लगाई हाजरी
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के पहले दिन मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
बेहट (सहारनपुर)। नए साल की सुबह देवी दर्शनों के लिए वेस्ट यूपी के विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में आस्था और विश्वास का ऐसा सैलाब उमड़ा कि सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं। जय माता दी के गगनभेदी जयकारों से शिवालिक पहाड़ियां गूंज उठीं। माता के भक्तों ने लंबी लाइन में लगकर कई घंटों के बाद जगत जननी मां शाकंभरी देवी के पावन चरणों में हाजिरी लगाई। श्रद्धालुओं ने नए साल में परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मन्नते मांगी।
अल सुबह से ही सिद्धपीठ में माता के भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक सिद्धपीठ में बड़ी तादाद में श्रद्धालु उमड़ पड़े। वाहनों की भरमार से सिद्धपीठ परिक्षेत्र में पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गया। जाम के हालात बन गए। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट होने से अव्यवस्थाएं रहीं। लंबी लाइन होने के चलते श्रद्धालु आपाधापी कर बीच लाइनों में घुस रहे थे। निकास द्वार से भी श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी के मंदिर में घुसने का प्रयास किया। मां के मंदिर पर ड्यूटी पर लगे चंद पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए। इन परेशानियों से जूझते हुए श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां शाकंभरी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं ने पहले बाबा भूरा देव और उनके उपरांत माता के दर्शन किए।