{"_id":"5a414b984f1c1b3c3d8bff06","slug":"41514228632-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर केंद्र के कानून का नाजनीन ने किया खुलकर समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर केंद्र के कानून का नाजनीन ने किया खुलकर समर्थन
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर केंद्र के कानून का नाजनीन ने किया खुलकर समर्थन
देवबंद(सहारनपुर)। ट्रिपल तलाक को लेकर केंद्र सरकार द्वारा कानून बनाने के फैसले का देवबंद की महिला नाजनीन ने समर्थन किया है। सहारनपुर की आतिया साबरी के बाद नाजनीन जनपद की दूसरी मुस्लिम महिला है जो खुलकर केंद्र के फैसला का समर्थन कर रही है।
देवबंद की रहने वाली नाजनीन पिछले लंबे समय से तीन तलाक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। नाजनीन को उसके पति ने सऊदी अरब से तलाक दे दिया था। नाजनीन ने आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपनी फायदे के लिए सरकार के बिल का विरोध कर रहा है। जबकि उस जैसी तमाम महिलाएं मोदी सरकार के इस कदम की सराहना कर रही हैं। साथ ही इससे तलाक पीड़ित महिलाओं को इंसाफ मिलेगा। नाजनीन ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध करते हुए कहा कि सरकार जो बिल ला रही है उसका महिलाओं को लाभ मिलेगा और तीन तलाक का दर्द झेल रहीं महिलाओं को राहत मिलेगी। उसने इस कदम के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया भी अदा किया।