{"_id":"59b838c04f1c1bf47f8b6711","slug":"41505245376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण पर रासुका लगी तो भीम आर्मी करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण पर रासुका लगी तो भीम आर्मी करेगी आंदोलन
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भीम आर्मी एकता मिशन की बैठक में चंद्रशेखर उर्फ रावण तथा आर्मी जिला अध्यक्ष कमल वालिया पर रासुका लगाने की दशा में बड़ा आंदोलन चलाने की घोषणा की गई। समाज की महिलाओं ने कहा कि वे भूख हड़ताल तक से पीछे नहीं हटेंगी।
फतेहपुर भादो के रविदास मंदिर में आयोजित बैठक में पूर्व प्रधान रेशमा देवी ने कहा कि प्रशासन भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण और जिला अध्यक्ष कमल वालिया के खिलाफ रासुका लगाने की कोशिश की तो दलित समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दलित समाज इसके विरुद्ध संविधान के दायरे में रहकर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन एक साजिश के तहत उनकी आवाज उठाने वाले बिरादारी के लोगों को दबाने का काम कर रहा है। बैठक में संगीता, खजानी देवी, प्रमाली, सरेशो देवी, रोशन, प्रमिला, रमेशो, कविता देवी, अंजू, राखी, अंजलि, मंगल सिंह गौतम, रतन सिंह, मेघपाल, सावन, तनुज, सुबोध, शुभम, गौतम आदि मौजूद रहे।