फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गठबंधन धर्म मजबूती से निभाएगा रालोद: राव कैसर

गठबंधन धर्म मजबूती से निभाएगा रालोद: राव कैसर

Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
गठबंधन धर्म मजबूती से निभाएगा रालोद: राव कैसर
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर रालोद के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। रालोद के जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि पार्टी मजबूती के साथ गठबंधन धर्म को मजबूती से निभाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आवास विकास कालोनी स्थित प्रदेश सचिव रजनीश चौहान के आवास पर आयोजित बैठक में राव कैसर सलीम ने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी को विजयी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने कहा कि सात अप्रैल को देवबंद में गठबंधन की महारैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि सहारनपुर लोकसभा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान और कैराना से तबस्सुम हसन को चुनाव जिताने में रालोद अहम भूमिका अदा करेगा। प्रदेश सचिव चौधरी अर्जुन सिंह और रजनीश चौहान आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सतपाल कालडा, रविन्द्र गुर्जर, भूरा मलिक, रमेश चौहान, धनवीर सिंह, महावीर सैनी, प्रवेश गुर्जर, राव इरफान, हरपाल बाल्मीकि, राव जान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed