{"_id":"5c08292dbdec2241a533b91b","slug":"31544038701-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिसंबर को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर। छह दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। शहर से लेकर देहात क्षेत्र में संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है। बुधवार को पुलिस और पीएसी के जवानों ने प्रमुख स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रियता दिखाई और पैदल मार्च किया। चिह्नित संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बुलंदशहर की घटना के बाद तो पुलिस और भी सतर्कता बरत रही है। वहीं, अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर महंत परमहंस दास की आत्महत्या की चेतावनी तथा बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्यों के छह दिसंबर को शोक दिवस मनाए जाने की घोषणा के बाद सहारनपुर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर में पुलिस ने 20 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए हैं। जहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा के मद्देनजर दो कंपनी पीएसी, 300 कांस्टेबल, 75 उप निरीक्षक, दस निरीक्षक तथा पांच क्षेत्राधिकारियों को तैनात किया गया है। यही नहीं पुलिस ने छह दिसंबर की पूर्व संध्या पर बुधवार को ही सक्रियता दिखाई और शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च किया। संवेदनशील इलाकों में मॉक ड्रिल की गई। अभ्यास के दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की पोजीशन निर्धारित की गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में सुरक्षा चक्र बना दिया गया है। मॉक ड्रिल भी करा दी गई है। सभी थाना क्षेत्रों में सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। देहात क्षेत्रों में भी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन