{"_id":"5bf067c3bdec226954315353","slug":"31542481859-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्योम ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्योम ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग में जीता गोल्ड
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्योम ने राज्य स्तरीय बाक्सिंग में जीता गोल्ड
बड़गांव। मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में क्षेत्र के एमपीएम इंटर कालेज शिमलाना के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर विद्यालय का राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है। छात्र का दमन दीप में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन किया गया है। महाराणा प्रताप स्मारक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. संतरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 नवंबर से 15 नवंबर के बीच मुरादाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में उनके विद्यालय का छात्र व्योम पुंडीर हिस्सा लेने गया था। जहां पर छात्र ने 36 से 38 भार किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। गोल्ड मैडल जीतकर शनिवार को स्कूल पहुंचने पर छात्र का जोरदार स्वागत किया गया। इसमें नेत्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, तरसेम आदि रहे। ब्यूरो