{"_id":"5b995e71867a557f6661f68c","slug":"31536777841-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी सपा की साईकिल यात्रा: रूद्रसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी सपा की साईकिल यात्रा: रूद्रसैन
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक होगी सपा की साइकिल यात्रा: रुद्रसैन
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा ऐतिहासिक होगा। बृहस्पतिवार को गांधी पार्क से सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक नईमुल हसन, सपा छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे।
अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान और मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। कार्यकर्ता साइकिल यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। नगर विधायक संजय गर्ग और जसबीर वाल्मीकि ने कहा कि जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर भाजपा ने सत्ता हासिल की। लोकसभा चुनाव 2019 में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर और राजपाल फंदुपरी ने कहा कि सपा किसी भी सूरत में किसान और मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें प्रवीण बांदूखेड़ी, मांगेराम कश्यप, उदयवीर कश्यप, चौधरी अब्दुल गफ्फूर, संजय बहरामपुर, राव लाखन, राव वजाहत, महजबी खान, नवाब गुर्जर, हसीन कुरैशी, पंकज उमरी, रोहताश, अनुज, अक्षय प्रधान, मोनू राठी प्रधान मौजूद रहे।