फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉलीथिन के खिलाफ रैली

पॉलीथिन के खिलाफ रैली

Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन के खिलाफ रैली
सहारनपुर। पॉलीथिन पर बैन के समर्थन में महापौर और नगरायुक्त के नेतृत्व में शहर में जन जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें अनेक पार्षदों और व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। महापौर और नगरायुक्त ने स्वेच्छा से पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील नगर की जनता से की।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पांच बजे महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में अनेक पार्षद, व्यापारी और शहर के गणमान्य लोग शहीदे आजम भगत सिंह चौक पुल खुमरान पर इकट्ठा हुए। यहां से वह जन जागरूकता रैली लेकर निकले, जिसमें पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने के नारे लग रहे थे। रैली घंटाघर पर पहुंचकर खत्म हुई। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि पॉलीथिन और प्लास्टिक से बने चाय के कप और गिलास मानव के स्वास्थ्य पर खतरनाक असर डाल रहे हैं। साथ ही प्रकृति के लिए भी यह हानिकारक हैं। कोर्ट के साथ ही शासन ने भी 15 जुलाई से पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। सख्ती करने की बजाय नगर निगम लोगों से अपील करता है कि वह पॉलीथिन के नुकसान को समझते हुए खुद ही इसका इस्तेमाल बंद करें। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी अपनी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर कल देने के लिए पॉलीथिन का त्याग करने की अपीी नगरवासियों से की।
विज्ञापन

--------------------------------------
प्रोडक्शन पर भी पाबंदी लगाई जाए: विधायक
नगर विधायक संजय गर्ग ने बताया कि पॉलीथिन पर बैन का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने 27 जुलाई 1999 में विधान सभा में उठाया था। इसके बाद एक मई 2001 में पुन: विधान सभा में इस मुद्दे को उठाते हुए पॉलीथिन को बैन करने के लिए कदम उठाने की मांग की गई थी। इसके बाद ही कूड़ा कचरा अधिनियम बनाया गया। पहले 20 और उसके बाद 25 माइक्रोन से नीचे की पॉलीथिन बैन की गई थी। मगर अब 50 माइक्रॉन से नीचे की पालीथिन को बैन किया गया है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन पर बैन पहले से है, मगर सरकारें इसे लागू नहीं करा सकीं। उन्होंने लोगों से पॉलीथिन को त्यागने की अपील करने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रोडक्शन भी बंद कराने की मांग शासन और प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed