फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बसपा को मजबूत करने का आह्वान

बसपा को मजबूत करने का आह्वान

Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बसपा को मजबूत करने का आह्वान
सहारनपुर। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास करने एवं लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। बसपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सहयोग करें। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋषिपाल ने कहा कि प्रत्येक दिन एक विधानसभा का अध्यक्ष दो जिले के पदाधिकारी बसपा कार्यालय पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि सोमवार, मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनका समाधान कराएं। उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की करारी हार से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रास्ता दिखा दिया है। बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, मोहम्मद माजिद, रणबीर बेनीवाल, जनेश्वर प्रसाद, एस आलम, प्रताप सिंह, राव बाबर, विजय पाल सिंह, नरेश कुमार, ममता चौधरी, निक्कू सरदार, शकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed