{"_id":"5b1196a74f1c1b8a6e8b5d65","slug":"31527879335-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के नोटिस से कर्मचारियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के नोटिस से कर्मचारियों में हड़कंप
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन के नोटिस से कर्मचारियों में हड़कंप
सहारनपुर। कैराना उपचुनाव के तहत 30 मई को हुए पुनर्मतदान की ड्यूटी से गैरहाजिर रहे कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं, जिसे लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इन कर्मचारियों में ज्यादातर बेसिक शिक्षक हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों पर कार्रवाई न करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने डीएम पीके पांडेय को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि 28 मई केे मतदान में ड्यूटी पर रहे सभी कर्मचारी ईवीएम को जमा कराने के बाद देर रात घर पहुंचे थे। 30 मई के पुनर्मतदान की उन्हें जानकारी नहीं थी। प्रशासन की ओर से उनकी ड्यूटी पुनर्मतदान में लगाई गई, मगर उन्हें समय से सूचना नहीं दी गई। ज्यादातर कर्मचारियों को सूचना देर रात मिली, जिसकी वजह से वह पुनर्मतदान में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों पर कार्रवाई न की जाए। ज्ञापन देने वालों में अरविंद याव और राजीव यादव आदि शामिल रहे।