फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   असदपुर के लोगों ने किया लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार का एलान

असदपुर के लोगों ने किया लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार का एलान

Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
असदपुर के लोगों ने किया लोकसभा उपचुनाव के बहिष्कार का एलान
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम असदपुर के ग्रामीणों ने सरकार पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए कैराना लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब शासन, प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों की नजर में उनके गांव की कोई अहमियत ही नहीं है तो वे मतदान क्यों और किसके लिए करें। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित एक पत्र में गांव के निवासियों की मंशा से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को असदपुर के ग्रामीणों ने कैराना उपचुनाव का बहिष्कार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण राजपाल, सतीश, नजीर, कय्यूम, बृजपाल ने कहा कि अंबाला रोड से जुड़े गांव में प्रवेश करने की करीब दो किमी सड़क दस साल से टूटी पड़ी है। इस बीच अनेकों चुनाव हो चुके हैं तथा दर्जनों बार किसी ना किसी कार्य से सरकारी अधिकारी गांव में आ चुके हैं लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने खस्ताहाल सड़क की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई है। ग्रामीणों द्वारा अनेक बार गांव के पिछड़ेपन के विषय में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि वे किसी भी पार्टी के प्रतिनिधि को गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों ने सैकड़ों हस्ताक्षरों से युक्त एक पत्र भी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को प्रेषित किया है, जिसमें गांव की पीड़ा को बताया गया है। इस मौके पर सुमित, नाथीराम, राजकुमार, पूरण सिंह, रूल्हा सिंह, देवेंद्र, प्रभात, प्रवीण गुर्जर, विश्वास चौधरी, महावीर सिंह, अनवर, नरेश कुमार, पलटूराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed