फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Sun, 24 Feb 2019 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार की शाम चार बजे के लगभग दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद भीड़ लग गई। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को सीएचसी पर भिजवाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची। शव की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कुछ नहीं मिला। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसआई के प्रसाद ने बताया कि मृतक की उम्र तकरीबन 48 वर्ष है। वह नीले रंग का ट्रैक सूट पहने हुआ है। उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed