फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कंकराली सरोवर पर कब्जे की जांच करने पहुंचे अधिकारी

कंकराली सरोवर पर कब्जे की जांच करने पहुंचे अधिकारी

Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कंकराली सरोवर पर कब्जे की जांच करने पहुंचे अधिकारी
गंगोह (सहारनपुर)। कंकराली सरोवर की संपत्ति पर अवैध निर्माण और उसके प्रवेश द्वार बंद रखने की शिकायत की जांच के लिए तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची अधिकारियों की टीम के सामने ही दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को बुला लिया गया। इसके बाद दोनो पक्षों से बात की गई। तहसीलदार ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टाकान निवासी दिनेश कुमार ने राम बाग रोड स्थित पवित्र कंकराली सरोवर की संपत्ति पर अवैध रूप से निर्माण और सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। बुधवार को तहसीलदार महेंद्र सिंह, कानूनगो राहुल सिंह और लेखपाल वीरसैन कंकराली सरोवर पर पहुंचे। उनके जांच के लिए पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां दोनो पक्षों के लोग इकट्ठा होने लगे। दोनों पक्षों में अधिकारियों के सामने ही गर्मागर्म बहस होने लगी। हालात तनावपूर्ण बनते देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, भाजपा नेता चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, प्रधान संजय कम्हेड़ा, सभासद नीरज अग्रवाल, विकास कुमार, आशु गर्ग, श्रवण शर्मा आदि भी पहुंच गए। उन्होंने भी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि कंकराली सरोवर के उत्तर में मंदिर परिसर में बालाजी धाम का निर्माण किया हुआ है। सरोवर के पूर्वी छोर पर रामबाग मंदिर परिसर है। कंकराली सरोवर के सुंदरीकरण के लिए समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा सरोवर के चारों और सड़क बनाने के अलावा उत्तरी एवं दक्षिणी छोर पर दीवार निर्माण कराकर दो गेट भी लगा दिए गए थे। बताया कि किसी भी दीवार का निर्माण सरोवर की भूमि पर नहीं किया गया है। सरोवर का गेट भी सुबह-शाम निर्धारित समय पर खोल दिया जाता है। पूरी जानकारी लेने और परिसर की जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देते हुए तहसीलदार वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed