फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी कार्य संस्कृतिमें बदलाव लायें -मण्डलायुक्त

स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी कार्य संस्कृतिमें बदलाव लायें -मण्डलायुक्त

Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मी अपनी कार्य संस्कृतिमें बदलाव लायें -मण्डलायुक्त
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी कार्य संस्कृति में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे कांवड़ मार्ग के अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कर लें। साथ ही हिदायत दी कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी दशा में भारी वाहन न चल पाएं।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय सहारनपुर में कतिपय चिकित्सकों द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर चिकित्सीय प्रमाण प्रत्र बनाए जा रहे हैं। जो चिंता का विषय है। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि वे मंडल के सभी जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों को के प्रमाण पत्रों की रैंडम आधार पर जांच स्वयं करें। दोषी चिकित्सकों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की संपूर्ण सूचना होने के बाद भी प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम व आशा पूरी ईमानदारी से कार्य नहीं कर रहे है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए त्वरित कार्यवाही करें। जहां भी सेतुओं का निर्माण हुआ है वहां संपर्क मार्गों के निर्माण में लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि सौभाग्य योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराया जायें। शौचालय निर्माण में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना बकाया का भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के मालिकों व प्रबंधतंत्र के खिलाफ कठोर उन्होंने कठोर कार्रवाई को कहा। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली न हो। बैठक में डीएम सहारनपुर पीके पांडेय, मुजफ्फरनगर जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त उदई राम, मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर अंकित कुमार अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त उमेश त्यागी सहित आदि सभी मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed