{"_id":"5a3c017d4f1c1bfc0f8b5424","slug":"31513881981-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुतों ने आठ साल के बच्चे को किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुतों ने आठ साल के बच्चे को किया जख्मी
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला कस्साबान में बृहस्पतिवार को फिर आदमखोर हो चुके आवारा कुत्तों के झुंड ने एक आठ साल के बच्चे को हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। लोगों ने बमुश्किल लाठी-डंडे लेकर बच्चे को कुत्तों से छुड़वाया। इस मोहल्ले में पिछले तीन दिन में आवारा कुत्तों के हमले की यह दूसरी घटना है।
दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला कस्साबान में महफूज का आठ साल का बेटा अमान घर के बाहर खेल रहा था। कहीं से मोहल्ले में आए आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर उसे काट कर जख्मी कर दिया। अमान के चिल्लाने पर आस-पड़ोस में मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया। परिजन उसको सीएचसी ले गए, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसी मोहल्ले में बीते मंगलवार को आवारा कुत्तों ने तीन साल की मासूम बच्ची उमरा को हमला कर जख्मी कर डाला था। उसे गंभीर हालत में पहले सीएचसी और उसके बाद सहारनपुर ले जाया गया था।
आवारा कुत्तों की फौज के आए दिन बढ़ रहे हमलों से लोग अपने छोटे बच्चों को चितिंत है। उन्होंने नगर पंचायत से आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। यहां बता दें कि करीब 15 दिन पहले क्षेत्र के दयालपुर गांव में आवारा कुत्तों ने एक नौ माह की बच्ची सिद्धांती को नोंच-नोंचकर खा लिया था।