{"_id":"611d4cb28ebc3e799d3a843d","slug":"3067-candidates-gave-lecturer-cadre-examination-saharanpur-news-mrt5523739153","type":"story","status":"publish","title_hn":"3067 अभ्यर्थियों ने दी प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3067 अभ्यर्थियों ने दी प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। पीजीटी (प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा) बुधवार को जनपद के चार केंद्रों पर हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3671 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3067 उपस्थित रहे, जबकि 606 अनुपस्थित रहे।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक चली। इसमें एसडी इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 397, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 402, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 400 तथा एचएवी इंटर कॉलेज में 405 के सापेक्ष 336 ने परीक्षा दी। इस प्रकार पहली पाली में कुल 1845 में से 1535 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 310 गैरहाजिर रहे। उधर, द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक चली। इसमें एसडी इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 404, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 405, जेवी जैन इंटर कॉलेज में 480 के सापेक्ष 384 और एचएवी इंटर कॉलेज में 388 के सापेक्ष 339 ने परीक्षा दी। इस प्रकार दूसरी पाली के लिए पंजीकृत 1826 अभ्यर्थियों में से 1532 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 296 ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।