फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   23 km smart road will be built in smart city

स्मार्ट सिटी में बनेंगी 23 किलोमीटर की स्मार्ट रोड

Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
23 km smart road will be built in smart city
सहारनपुर का घंटाघर चौक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में स्मार्ट रोड बनाई जाएंगी। दावा है कि स्मार्ट रोड विदेशी सड़कों जैसी सुंदर और चौड़ी होंगी। स्मार्ट रोड विकसित करने के लिए नगर निगम ने घंटाघर से निकलने वाली सड़कों का चयन किया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के सूत्रों ने बताया कि घंटाघर से निकलने वाली पांचों सड़कें दिल्ली रोड, रेलवे रोड, अंबाला रोड, चकराता रोड और देहरादून रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। स्मार्ट रोड की कुल लंबाई 23 किलोमीटर रहेगी। जिस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दावा किया जा रहा है कि स्मार्ट रोड चौड़े होने के साथ ही सुंदर और हरे भरे होंगे। अलग-अलग कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। अधिकारियों का कहना है कि अगले छह माह में स्मार्ट रोड पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

यह होंगे काम
- स्मार्ट रोड पर डक्ट बनेगी, जिसके भीतर तमाम तरह की वायरिंग और पाइपलाइन होंगी।
- सड़कों का चौड़ीकरण होगा।
- डिवाइडर चौड़ा होगा, जिसमें ग्रीनरी होगी।
- पथ प्रकाश के खंभे डिवाइडर के बीच में आएंगे।
- साइकिल चालकों के लिए अलग से ट्रैक।
- पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ बनेंगे।
- बस और टैक्सी स्टापेज बनेंगे।
- डिवाइडर के बीच में डिजिटल एडवरटाइजिंग बोर्ड लगेंगे।
- स्मार्ट रोड पर जैबरा क्रॉसिंग आदि चिन्ह बनाए जाएंगे।
- सीसीटीवी लगेंगे।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर के चारों ओर की सड़कों को स्मार्ट रोड बनाया जाएगा। स्मार्ट रोड की लंबाई 23 किलोमीटर रहेगी। स्मार्ट रोड चौड़ी होने के साथ ही उस पर बिजली या अन्य तरह की कोई वायर बाहर नजर नहीं आएगी सब अंडरग्राउंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed