फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ने को लाइलाज बिमारियों से बचाता है बीज शोधन

गन्ने को लाइलाज बिमारियों से बचाता है बीज शोधन

Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
गन्ने को लाइलाज बिमारियों से बचाता है बीज शोधन
सहारनपुर। गन्ने को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए कृषि वैज्ञानिक बुआई से पहले बीज शोधन पर जोर दे रहे हैं। इसके लिए गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

गन्ने की फसल में रेडरॉट, बिल्ट, ग्राशी शूट आदि बीमारियां उत्पादकता पर विपरीत असर डाल रही हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए कृषि वैज्ञानिक किसानों को बीज शोधन के लिए जागरूक कर रहे हैं। बीज शोधन से गन्ने की कई बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं फसल सुरक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि गन्ने की कई बीमारियों पर केवल बीज शोधन करके ही अंकुश लगाया जा सकता है। इसके लिए किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीज शोधन के लिए कार्बेंडिजियम दो ग्राम और थायामिथाक्सम एक ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल बना लेना चाहिए। इसमें बीज के टुकड़ों को कम से कम दो घंटे तक डुबोकर रखना चाहिए। इसके बाद गन्ना बुआई के समय लाईनों में मेटाराइजियम, सूडोमोनाज, ट्राइकोड्रमा जैसे जैव नियंत्रकों को गोबर के खाद में मिलाकर डालना चाहिए। इसके अलावा बुआई से पूर्व गर्म शोधन मशीन में 54 डिग्री सेल्सियस तापमान पर एक घंटे उपचारित कराना मुफीद रहता है। उन्होंने बताया कि बीज शोधन से गन्ने में लगने वाले कई बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed