{"_id":"5c46164ebdec224dab5ff363","slug":"21548097102-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा का हब बनेगा सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा का हब बनेगा सहारनपुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर में स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने सहमति जता दी है। अब छह राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। यानी वह दिन दूर नहीं, जब सहारनपुर भी उच्च शिक्षा का हब होगा। हालांकि दोनों चीजों पर काम कब शुरू होगा, इसकी तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है।
जनपद में उच्च शिक्षा के लिहाज से ज्यादा कुछ नहीं है। दो निजी यूनिवर्सिटी बनने के बाद बेशक छात्रों को कुछ राहत मिली है, मगर अब भी बड़ी संख्या में सहारनपुर के युवा बेहतर उच्च शिक्षा के लिए बाहर का ही रुख करते आ रहे हैं। छात्रों की जरूरत को देखते हुए पिछले करीब दो दशक से स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग उठ रही है। पिछले दिनों राज्य सरकार ने सहारनपुर को यूनिवर्सिटी देने का निर्णय लिया है। सहारनपुर स्थित आईआईटी रुड़की के कैंपस आईपीटी को यूनिवर्सिटी के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने भी मुहर लगा दी है। मगर यूनिवर्सिटी पर काम कब शुरू होगा? यह कोई नहीं बता पा रहा है। मगर यूनिवर्सिटी को लेकर लोग खासकर युवा उत्साहित हैं। अब राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 में प्रदेश भर में 47 राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इनमें छह कॉलेज अकेले सहारनपुर में बनेंगे। देवबंद और रामपुर मनिहारान के साथ ही चार कॉलेज अन्य जगहों पर बनाए जाएंगे। यदि यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों की घोषणाएं साकार होती हैं तो वह दिन दूर नहीं, जब सहारनपुर भी उच्च शिक्षा का हब होगा।
उच्च शिक्षा के लिए पलायन करते हैं छात्र
उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त कॉलेज और सीटें नहीं होने की वजह से प्रत्येक वर्ष 20 से 25 हजार युवा स्नातक में दाखिले से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में मजबूरन उन्हें पलायन करना पड़ता है। वर्तमान में सबसे अधिक युवा हरियाणा के यमुनानगर के कॉलेजों में उच्च शिक्षा पा रहे हैं। यमुनानगर उनकी पहली पसंद इसलिए है, क्योंकि यमुनानगर सहारनपुर से सटा है, जहां के लिए दिन भर अनेक ट्रेनों की आवाजाही रहती है। यानी छात्र सुबह जाकर शाम तक लौट आते हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र मेरठ, दिल्ली, देहरादून, रुड़की और अन्य जगहों पर जाकर शिक्षा पाते हैं।
विज्ञापन
जनपद में उच्च शिक्षा की मौजूदा स्थिति
यूनिवर्सिटी:- ग्लोकल यूनिवर्सिटी और शोभित यूनिवर्सिटी।
राजकीय महाविद्यालय:- राजकीय पीजी कॉलेज, देवबंद, राजकीय महाविद्यालय पुंवारका, राजकीय महिला महाविद्यालय बेहट, राजकीय महाविद्यालय नानौता, राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा, लाला किशनचंद राजकीय महाविद्यालय गंगोह, राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर।
एडेड कॉलेज:- जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर, मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज सहारनपुर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान।
करीब 25 निजी कॉलेज।