फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर

सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर

Tue, 01 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर
सफाईकर्मियों ने की हड़ताल, शहर में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। तीन दिन में मांगें नहीं माने जाने पर जिले की सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी हड़ताल करने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से शहर में गंदगी के ढेर लगे नजर आए।
सफाई कर्मचारियों के कई संगठनों ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 29 दिसंबर को संयुक्त रूप से नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए 31 दिसंबर से हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। पहले से घोषित हड़ताल के तहत सोमवार को नगर निगम के सैकड़ों सफाईकर्मी नगर निगम में इकट्ठा हुए। महापौर कार्यालय के बाहर दरी बिछाकर और मंच बनाकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद ने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रख रहा है। मगर हमेशा अधिकारी और नगर निगम बोर्ड उनकी समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने दो दिन पहले प्रदर्शन कर हड़ताल की चेतावनी दी थी। मगर उसके बाद भी उनकी बात को सुनने की जरूरत नहीं समझी गई। इसके बाद कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने में रघुवीर चंदेल, कुलदीप ढिलोड, चेतन चनियाने, वरदान घावरी, राजकुमार, राहुल, सतीश, तिलकराज, सुनील, प्रीतम, भारतराज, बबलू बौहत, राजकमल, अशोक तेश्वर, मनमोहन सूद, रमेश कश्यप, अनवर साद, निरंजन, सुजीत, मुकुट बिहारी आदि शामिल रहे। हड़ताल में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ आदि का समर्थन रहा। सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्या को सुना जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
चार जनवरी को आएगी सर्वे टीम
सहारनपुर नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में शामिल है। नगर निगम ने सर्वेक्षण में देश में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए काम चल रहा है। चार जनवरी को केंद्र सरकार की टीम सर्वेक्षण के लिए आएगी। ऐसे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पहला पायदान हासिल करने की मंशा पर पानी फेर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed