फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बी-फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बी-फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बी-फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बी-फार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली के मोहल्ला उत्तम विहार में किराए के मकान में रहने वाली बी-फार्मा की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

मूल रूप से शामली के थानाभवन के गांव नोजल निवासी अंजू (21 वर्ष) पुत्री सहेंद्र पाल सहारनपुर के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। मकान में रहने वाले लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को काफी देर तक जब उसकी आवाज सुनाई नहीं दी तो उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अंजू ने दरवाजे के ऊपर लगे कुंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने छात्रा के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। लेकिन रात को परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कविता सहेंद्र पाल, दो बहनें प्रियंका, मंजू, भाई मनोज और अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि अंजू बिहारीगढ़ के एक कॉलेज में बीफार्मा के फाइनल वर्ष की छात्रा थी और जिला अस्पताल में भी प्रेक्टिस कर रही थी। छात्रा के आत्महत्या किए जाने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। उसके परिजनों के मुताबिक वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed