{"_id":"5b4a4bb74f1c1b19208b4a26","slug":"21531595703-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान। कांवड़ यात्रा को सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। रामपुर मनिहारान-सहारनपुर हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर बीस सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। गांव जंधेड़ा व चुनैहटी गाड़ा में आयोजित शांति समिति की बैठकों में थाना प्रभारी एसके राणा ने ग्राम प्रधानों एवं बुद्धिजीवियों से इस पहल में सहयोग किए जाने की अपील की है।
श्रावण माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए पुलिस प्रशासन में कमर कस ली है। यात्रा को लेकर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत थाना प्रभारी एसके राणा ने सहारनपुर, मल्हीपुर बड़गांव मार्ग व सहारनपुर-रामपुर मनिहारान हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसमें दिल्ली रोड हाइवे पर चुनैहटी गाड़ा में पांच, यूनीटेक पर दो, जंधेड़ा शमसपुर में पांच, मेडीग्राम अस्पताल पर तीन, रामपुर मनिहारान में विभिन्न स्थानों पर बीस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर मल्हीपुर चौकी, चुनैहटी गाड़ा, जंधेड़ा शमसपुर में आयोजित शांति समिति की बैठकों में कोतवाली प्रभारी ने ग्राम प्रधानों एवं बुद्धिजीवियों ने सहयोग की अपील की। इस मौके पर कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांवों में विशेष शांति समितियों का गठन किया गया है।