{"_id":"5afdcc534f1c1bd1408b6107","slug":"21526582355-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवाकर किया हंगामा
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। पांडोखेड़ी निवासी ग्रामीणों ने स्टेशन मार्ग स्थित एक ठेकेदार की मिट्टी खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवाकर हंगामा करते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलवाकर खनन बंद कराए जाने की मांग की। वहीं ठेकेदार के द्वारा रास्ता बदलकर ट्रैक्टर ले जाने की शर्त पर ग्रामीण शांत हो गए। बताया गया कि क्षेत्र के एक औद्योगिक इकाई पर मिट्टी से भराव का कार्य किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम पांडोखेडी निवासी सोमपाल, देवेंद्र, ललित, वीरेंद्र, सुरेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, राजपाल सिंह, विनोद कुमार, दिग्विजय सिंह, मनोज कुमार, मुकेश आदि ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन से गुजर रहे गांव के संपर्क मार्ग पर मिट्टी से लदी आधा दर्जन ट्रैक्टर-ट्रालियों को रुकवाकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा हैं। कहा कि रेलवे स्टेशन मार्ग उनके गांव का संपर्क मार्ग है। दिन व रात में सैकड़ों की संख्या में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजरने के कारण ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो रहा है। इतना ही नहीं मिट्टी से लदी ट्रालियों से मिट्टी सड़क पर गिरने के कारण दिनभर धूल का गुबार उठने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल से आने वाले बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा उच्चाधिारियों को भी बताया गया है, परंतु कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने घंटो ट्रैक्टर ट्रालियों को सड़क पर ही खडे़ किए रखा। मौके पर पहुंचे भराव कर रहे ठेकेदार द्वारा किसी अन्य मार्ग से मिट्टी ले जाने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए। बताया गया है कि नगर स्थित एक औद्योगिक इकाई के प्लाट के भराव हेतु उक्त ठेकेदार द्वारा युद्धस्तर पर मिट्टी खनन कराया जा रहा है।