{"_id":"5aba8cb44f1c1b2d3e8b4bff","slug":"21522175156-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदेना कोली में किसानों ने गन्ने की होली जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदेना कोली में किसानों ने गन्ने की होली जलाई
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदेना कोली में किसानों ने गन्ने की होली जलाई
देवबंद (सहारनपुर)। गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं चलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को गन्ने की होली जलाकर अपना विरोध जताया। आरोप लगाया कि एक तो किसानों को पर्ची कम मिल रही है दूसरे आएं दिन तौल बंद रहती है। इस कारण खेत खाली करने में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार सुबह जब किसान त्रिवेणी चीनी मिल के देवबंद रोड स्थित क्रय केंद्र पर बोगियों में गन्ना लेकर पहुंचे तो तौल बंद मिली। इस कारण उनका गुस्सा भड़क गया। नाराज किसानों ने बोगियों में गन्ना उतारकर उसकी होली जलाई। साथ ही मिल के अधिकारियों को भी इससे अवगत कराया। किसानों ने आरोप लगाया कि तौल केंद्र पर अक्सर तौल बंद रहती है। दूसरे गन्ना पर्चियां भी कम जारी की जा रही है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
किसानों के गुस्से को देखते हुए दोपहर करीब एक बजे तौल लिपिक क्रय केंद्र पर पहुंचा। नाराज किसानों ने उसे भी खरी-खोटी सुनाई। किसानों ने कहा कि भाजपा शासन में भी किसान अपना गन्ना जलाने को मजबूर हैं। चेतावनी दी यदि गन्ना पर्चियां समय से नहीं मिलीं या फिर कम जारी की गई तो चीनी मिल में जाकर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शनकारी किसानों में प्रकाशवीर शास्त्री, विक्की, नवीन चौधरी, अरूण, अनिरुद्ध शर्मा, जितेंद्र, करण, बिट्टू, सतवीर, नीटू, टिंकू आदि मौजूद रहे।