{"_id":"5ab008044f1c1bae758b652f","slug":"21521485828-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद बैठक
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-7
गंगोह।
भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह के निधन के चलते रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी बिसात बिछानी आरंभ कर दी है। रालोद नेताओं ने भी जनसंपर्क कर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
सोमवार को रालोद के प्रदेश महासचिव चौ. धीरसिंह एवं जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम मोहल्ला कुरैशियान में हाजी सलीम कुरैशी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उपचुनाव को रालोद बेहद गंभीरता से ले रहा है। इसके लिए जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह और युवा नेता जयंत चौधरी सहित अन्य नेतागण जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं सभी विधानसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से भी जनसंपर्क कर गठबंधन प्रत्याशी के लिए कार्य करने की अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद 21 मार्च को टिकरौल व 22 को नकुड़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुमित चौधरी, फैजान कुरैशी, हाजी नदीम, अहसान शास्त्री, सभासद कालू कुरैशी व वसीम अहमद, जय प्रकाश गौसगढ़, हाजी मंजूर, पंकज चौधरी रहे।
रालोद नेता के खिलाफ षड्यंत्र पर जताया रोष
गंगोह। रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह एवं जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम ने कहा कि रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी एवं भाई हाजी नदीम कुरैशी के खिलाफ उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। रालोद नेताओं के उत्पीड़न को लेकर अतिशीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल उच्चाधिकारियों से मिल कर वस्तुस्थिति से अवगत कराएगा। जिससे राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर उनकी छवि को धूमिल न कर सकें।