{"_id":"5aaab6644f1c1b21578b4e9e","slug":"21521137252-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान मोटर्स बाइक एजेंसी सील, एक कॉलोनी ध्वस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान मोटर्स बाइक एजेंसी सील, एक कॉलोनी ध्वस्त की
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसडीए ने अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए बृहस्पतिवार को भगवान मोटर्स बाइक एजेंसी को सील किया। साथ ही डीएम आवास क्षेत्र में 16 बीघे में काटी गई एक कॉलोनी को ध्वस्त किया। एसडीए की टीम पुलिस और पीएसी को साथ लेकर पहुंची थी, जिसकी वजह से विरोध नहीं हो सका।
दिल्ली रोड पर भगवान मोटर्स बाइक एजेंसी की बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई पाई गई थी। प्राधिकरण ने इस बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद भवन स्वामी हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से स्टे आया था। कोर्ट ने कंपाउंड करने को कहा था। इसके बाद भवन स्वामी ने कंपाउंड के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मगर भवन स्वामियों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद की वजह से भवन को कंपाउंड नहीं किया जा सका। ऐसे में विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को भगवान मोटर्स के पूरे भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एजेंसी में तमाम कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे, जिन्हें बाहर कर सील की कार्रवाई की गई। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। उधर, डीएम आवास क्षेत्र में आईटीसी कंपाउंड के पीछे मोहित बंसल के द्वारा न्यू पारस विहार कॉलोनी काटी जा रही थी। करीब 16 बीघा भूमि पर काटी गई यह कॉलोनी भी विकास प्राधिकरण की जांच में अवैध पाई गई। विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को उक्त कॉलोनी को जेसीबी से ध्वस्त किया। कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने दोनों कार्रवाई की पुष्टि की।