फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद : सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़ी वोटिंग

देवबंद : सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़ी वोटिंग

Thu, 30 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
देवबंद : सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़ी वोटिंग
देवबंद : सुबह रहा सन्नाटा, दोपहर बाद बढ़ी वोटिंग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। छिटपुट घटनाओं के साथ देवबंद में बुधवार को निकाय चुनाव संपन्न हो गया। सुबह के समय पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन दोपहर होते ही पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगने लगीं।

सुबह करीब 9.30 बजे तक 11 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। खंड विकास कार्यालय में बने पोलिंग बूथों पर सुबह 11.30 बजे 25 प्रतिशत, श्री जैन इंटर कॉलेज में 11.45 बजे 26 प्रतिशत, इस्लामिया इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे 25 प्रतिशत, नगरपालिका में 12.15 बजे 45 प्रतिशत, आदर्श मतदान स्थल इस्लामिया डिग्री कॉलेज में दोपहर एक बजे 48 प्रतिशत और स्प्रिंग डेल स्कूल में 1.30 बजे 40 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। गर्ल्स स्कूल में महज 40 प्रतिशत लोग ही दोपहर 1.45 बजे तक वोट डाल पाए थे। वोटिंग की यही स्थिति अन्य पोलिंग बूथों पर भी दिखाई पड़ी। सुबह के समय जहां अधिकांश पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन दोपहर होते ही वहां मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। वहीं मतदान के चलते कुछ पोलिंग बूथों पर प्रत्याशियों के समर्थकों में झगड़ा भी हुआ। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दौड़ लगानी पड़ी। इतना ही नहीं, कई पोलिंग बूथों पर फर्जी वोट डालने तथा वोट कटने को लेकर मतदाताओं में रोष देखने को मिला। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। कुछ केंद्रों के बाहर अनावश्यक रूप से लोग खड़े थे जिन्हें पुलिस ने वहां से हटा दिया था। उन्होंने बताया कि बैलेट बॉक्स एकत्र कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed