फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एचएवी के छात्रों ने शिक्षकों संग निकाली मतदान जागरूकता रैली

एचएवी के छात्रों ने शिक्षकों संग निकाली मतदान जागरूकता रैली

Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एचएवी के छात्रों ने शिक्षकों संग निकाली मतदान जागरूकता रैली
देवबंद (सहारनपुर)। निकाय चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए एचएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं छात्रों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर लेकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड एक गौरवशाली परंपरा है। चाहे देशप्रेम का जज्बा हो या आपदा प्रबंधन में मदद की आवश्यकता हो। स्काउट्स गाइड्स हर परिस्थिति में अनुशासन के साथ देश सेवा करने के लिए तैयार रहते हैं। जिला ट्रेनिंग काउंसिलर राजपाल सिंह पुंडीर एवं स्काउट मास्टर कंवरपाल सिंह ने कहा कि स्काउट्स गाइड्स बिना किसी भेदभाव के देशसेवा के लिए प्रयासरत रहते हैं। आओ वोट डालने जाएं अपना वोट काम में लाएं, शत प्रतिशत मतदान करना है देश को महान बनाना है, छोड़ के सारा काम पहले करों चले मतदान, घर-घर गूंजे यह जयकारा वोट डालना अधिकार हमारा, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसी को हम मतदान, युवा हो तुम देश की शान जागों उठो करो मतदान आदि नारों से छात्रों ने लोगों को जागरूक किया। रैली उपरांत छात्रों ने विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। उप प्रधानाचार्य हेम सिंह, अमरीश त्यागी, रमेश वर्मा, सत्यभान, अजीत, मोनू, नीतिश कर्णवाल, जैकी कुमार, विशाल पुंडीर, भानु प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed